Subscribe Us

header ads

पश्चिम वन मंडल मे अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत-दो पशु चिकित्सको की टीम ने किया पीएम...रात3 से 4 बजे की घटना

पश्चिम वन मंडल मे अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत-
दो डॉक्टरों की टीम ने किया पीएम
रात3 से 4 बजे की घटना
चिचोली:- बीती रात इन्दौर बैतुल नेशनल हाईवे 59a के दरियागंज जोड़ के निकट अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वन्य प्राणी वयस्क तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई!
रोड एक्सीडेंट में मृत वन्य प्राणी तेंदुए की सूचना वन विभाग को हाईवे से गुजर रही बस की स्टाफ द्वारा दी गई। इसके बाद वन विभाग की गति टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत वन प्राणी तेन्दुए के शव को सुरक्षित वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया!
दोपहर मैं बैतूल एवं चिचोली के पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा तेंदुए का पीएम किया गया।
डॉक्टर के तंवर ने बताया कि, मृत तेंदुए का पीएम डॉक्टर निशा परतेती एवं उनके द्वारा किया गया। तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष बतलाई जा रही है!
जानकारी के मुताबिक पश्चिम वन मंडल के गवासेन वन परिक्षेत्र के गवासेन सर्किल अंतर्गत दरियावगंज जोड़ के निकट मार्ग पर विचरण कर रहे वयस्क तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते तेंदुए का एक अगला पर पूरी तरह से टूट चुका था एवं अत्यधिक खून निकलने के चलते तेंदुए की जान चली गई! गौरतलब है कि, पश्चिमी वन मंडल के गवासेन रेंज मैं वन प्राणियो की उपस्थिति हमेशा बनी रहती है! जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ है! इस क्षेत्र मे हमेशा तेंदुआ सहित अन्य वन प्राणियों का मूवमेंट बना रहता है! पोस्टमार्टम के दौरान एसडीओ चिचोली सहित वन परीक्षित अधिकारी एवं गवासेन रेंज का स्टाफ भी मौजूद रहा!
गवासेन वन  परिक्षेत्र मुख्यालय पर नेटवर्क नहीं होने के चलते किसी भी और विभाग के अधिकारी से इस मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ