Subscribe Us

header ads

वूमन फार ट्री अभियान के प्रथम चरण का क्रियाव्यन-स्वः सहायता समूह की महिलाओं को दी जानकारी

वूमन फार ट्री अभियान के प्रथम चरण का क्रियाव्यन-

स्व: सहायता समूह की महिलाओं को दी जानकारी
चिचोली :- नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार, पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखने, पर्यावरण एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करने एवं महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 05 जून से 31 अगस्त 2025 तक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र मे बुधवार को महिला स्वः सहायता समूह से जुड़ी एक दर्जन महिलाओं को वार्ड क्रमांक 9 एवं 11 के मध्य स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव तालाब पर हरित क्षेत्र का विस्तार, पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखने, पर्यावरण एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करने की जानकारी प्रदान की ! स्व: सहायता समूह सामुदायिक सगठक दुर्गेश कवड़े हेमेंद्र धुर्वे ने बताया कि,'अमृत मित्र" पहल अन्तर्गत पौधारोपण अभियान "वूमन फॉर ट्री" के प्रथम चरण के तहत स्थान के चयन हेतु भ्रमण कार्यक्रम (21 से 23 मई 2025) के अंर्तगत बुधवार को एनयू एलएम स्वः सहायता समूह की महिलाओ को तालाब, श्री तपश्री ग्राऊंड उत्कृष्ट विधालय परिषर, टचिंग ग्राउंड का भ्रमण करवाकर अभियान के क्रियाव्यन की जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ