Subscribe Us

header ads

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद अध्यक्ष सहित महिलाओं ने वृहद स्तर पर किया पौधारोपण- ....जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष ने पर्यावरण की जागरूकता के लिए दिलाई शपथ-

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद अध्यक्ष सहित महिलाओं ने वृहद स्तर पर किया पौधारोपण-

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष ने पर्यावरण की जागरूकता के लिए दिलाई शपथ- 

चिचोली:- विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत 2.0 के योजना अंतर्गत वूमेन फ़ॉर ट्री अभियान के तहत गुरूवार को  न प अध्यक्ष श्रीमति वर्षा रितेश मालवीय ,उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आवलेकर सहित स्वः सहायता समूह की महिलाओं ने  पिपलेश्वर महादेव तालाब परिसर वार्ड 9 मे  वृहद स्तर पर पौधारोपण कर प्रकृति को बचाने  का संदेश दिया !
नगर परिषद अध्यक्ष ने दिलवाई शपथ :- 
नगरीय क्षेत्र में दोपहर मे आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय ने वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा भाजपा नेता आशुतोष बाली मालवीय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश आवलेकर,संजय आवलेकर, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय ,श्रीराम यादव अमन सिंह कुशवाहा अमन आवलेकर,परस यादव की उपस्थिति मे पर्यावरण जागरूकता पर सभी शपथ दिलवाई ।
वृहद स्तर पर किया पौधारोपण -
सामुदायिक सगठक दुग्रेश कवड़े ने बताया कि,पिपलेश्वर महादेव तालाब पर विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत नगर परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष  सहित स्वःसहायता समूह की आधा सैकड़ा महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे वृहद स्तर पर आम कटहल , लक्ष्मी तरु शमी बेलपत्र अशोक जामुन रोपण किया गया!
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद चिचोली से राजस्व निरीक्षक हेमेंद्र धुर्वे, आनंद राठौर, पंकज सिंह पायक,गीतेश पिस्दा, इमरान खान इबरार कुरेशी रितेश सोनी संजू वाल्मीकि,अनिल कहार ब्रजेश मालवीय, तुलसीराम यादव,पवन यादव सहित नगर परिषद का स्टाफ भी मौजूद रहा!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ